समस्तीपुर: विभूतिपुर में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने का आदेश, 24 घंटे में दुकानें खाली करें
विभूतिपुर (समस्तीपुर) – सिंघियाघाट से खोकसाहा जाने वाली मुख्य सड़क पर सीएचसी विभूतिपुर के गेट से लेकर बीडीओ आवास तक बने सभी अवैध दुकानों को 24 घंटे के अंदर खाली करने का आदेश दिया गया है।
सोमवार को सीओ रंधीर रमण, आरओ कैलाश प्रसाद मंडल, राजस्व कर्मचारी और स्थानीय पुलिस टीम ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार रात तक सभी लोग खुद ही दुकानें हटा लें, अन्यथा बुधवार सुबह से कार्रवाई शुरू होगी।
कार्रवाई की चेतावनी
प्रशासन ने साफ कहा है कि यदि समय सीमा तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संबंधित दुकानदारों पर स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज की जाएगी।
किन-किन दुकानों पर कार्रवाई होगी?
इस सड़क पर कई तरह की छोटी-छोटी दुकानें लगी हैं, जिनमें –
- मोची की दुकान
- नाई की दुकान
- पान की दुकान
- चाय–नाश्ता और अंडा दुकान
- फोटो-कॉपी व ऑनलाइन सेंटर
- भुंजा और अन्य ठेले
पहले भी हटाया गया था अतिक्रमण
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने पहले भी सड़क किनारे से दुकानों को हटवाया था। लेकिन कुछ समय बाद फिर से दुकानदारों ने वहीं पर कब्जा जमा लिया।
पौधरोपण की योजना
प्रशासन ने यह भी बताया है कि अतिक्रमण हटाए जाने के बाद उस स्थल पर पौधरोपण किया जाएगा, ताकि दोबारा दुकानें न लग सकें और सड़क साफ-सुथरी बनी रहे।\
ये भी पढ़ें–
- सीएसपी संचालक पर हमला, 55 हजार की लूट
- Samastipur News: समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी से सिर कटी लाश बरामद
- समस्तीपुर नगर की सड़कों पर दुकानदारों का कब्जा, राहगीरों को भारी परेशानी
- समस्तीपुर में विवाहिता की मौत: मायके वालों का आरोप- दहेज के लिए गला दबाकर हत्या
- समस्तीपुर में मोबाइल और बाइक लूटकांड का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार
- समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात,