15 सितंबर से जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, समस्तीपुर समेत कई जिलों को बड़ी सौगात
समस्तीपुर:
पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के समस्तीपुर मंडल को पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रही है। यदि सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा तो 15 सितंबर 2025 से जोगबनी से दानापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू होगा। रेलवे ने इसकी समय सारणी भी जारी कर दी है।
सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन
यह आधुनिक ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी, जबकि एक दिन इसके मेंटेनेंस के लिए आरक्षित रहेगा। ट्रेन का स्टार्टिंग प्वाइंट जोगबनी होगा और दानापुर तक यह कई बड़े जिलों से होकर गुज़रेगी।
ट्रेन किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी?
जोगबनी से दानापुर तक वंदे भारत एक्सप्रेस इन स्टेशनों पर रुकेगी –
- फारबिसगंज
- अररिया कोर्ट
- पूर्णिया
- बनमनखी
- दौरम मधेपुरा
- सहरसा
- खगड़िया
- सलौना
- हसनपुर रोड
- समस्तीपुर
- मुजफ्फरपुर
- हाजीपुर
- दानापुर (टर्मिनल स्टेशन)
उत्तर बिहार को मिलेगा पटना से तेज कनेक्टिविटी
इस रूट पर ट्रेन शुरू होने से उत्तर बिहार के जिलों की राजधानी पटना से तेज और आरामदायक कनेक्टिविटी हो जाएगी। यात्रा का समय बचेगा और यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा।
लोगों में उत्साह
वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। व्यापारी वर्ग, छात्र और नौकरीपेशा लोग इस सेवा का स्वागत कर रहे हैं। उनका मानना है कि इससे समय की बचत और आरामदायक यात्रा दोनों का लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें–