बिहार विधानसभा चुनाव 2025: समस्तीपुर समेत 38 जिलों में बने 90,712 मतदान केंद्र
राज्यभर में मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए नये केंद्र जोड़े गए
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी तेज हो गई है। राज्य के सभी 38 जिलों में इस बार कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन विभाग की मानें तो इस बार मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12,817 नये मतदान केंद्र जोड़े गए हैं।
पटना में सबसे ज्यादा, शिवहर में सबसे कम मतदान केंद्र
- पटना जिले में 14 विधानसभा क्षेत्र होने की वजह से यहां सबसे ज्यादा 5,665 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
- वहीं, शिवहर जिला, जिसमें सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र है, वहां मात्र 368 मतदान केंद्र रहेंगे।
- पटना के बाद मुजफ्फरपुर में 4,186 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
- इसके बाद पूर्वी चंपारण, मधुबनी, गया, समस्तीपुर और दरभंगा जिलों में सबसे ज्यादा मतदान केंद्र हैं।
- जबकि सबसे कम मतदान केंद्र वाले जिलों में शिवहर, शेखपुरा, अरवल, लखीसराय और जहानाबाद शामिल हैं।
1,200 से कम मतदाता पर होगा मतदान केंद्र
पिछले चुनावों की तुलना में इस बार नियम बदले गए हैं। पहले एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1,500 मतदाता होते थे। अब इस सीमा को घटाकर 1,200 मतदाता कर दिया गया है। इसी कारण पूरे बिहार में मतदान केंद्रों की संख्या पहले के 77,895 से बढ़कर 90,712 हो गई है।
सभी मतदान केंद्रों पर होगी लाइव वेब-कास्टिंग
चुनाव की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार हर मतदान केंद्र पर लाइव वेब-कास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी।
- सभी केंद्रों पर आईपी कैमरे लगाए जाएंगे।
- ये कैमरे इंटरनेट से जुड़े रहेंगे और सीधे जिला निर्वाचन कार्यालय तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से कनेक्ट रहेंगे।
- इससे मतदान प्रक्रिया की लाइव मॉनिटरिंग होगी।
ये भी पढ़ें–
- समस्तीपुर DM ने चेताया: महिला रोजगार योजना आवेदन पर कोई शुल्क नहीं,
- Samastipur News: समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी से सिर कटी लाश बरामद
- समस्तीपुर नगर की सड़कों पर दुकानदारों का कब्जा, राहगीरों को भारी परेशानी
- समस्तीपुर में विवाहिता की मौत: मायके वालों का आरोप- दहेज के लिए गला दबाकर हत्या
- समस्तीपुर में मोबाइल और बाइक लूटकांड का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार
- समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात,