Samastipur News: समस्तीपुर में 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, बालान नदी में डूबने से गई जान

0

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर (बिहार): समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बालान नदी में स्नान करने गए 10 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़सिसई वार्ड नंबर-4 निवासी रमेश केवट के बेटे रणविजय केवट के रूप में हुई है।

दोस्तों के साथ स्नान करने गया था बच्चा

रविवार को रणविजय गांव के बच्चों के साथ नदी में स्नान करने गया था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ गए बच्चों को कुछ समझ ही नहीं आया और वे चुपचाप घर लौट आए।

कपड़े मिले किनारे, शव नदी से बरामद

शाम तक जब रणविजय घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने खोजबीन शुरू की। नदी किनारे उसका कपड़ा पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उसका शव पानी से बरामद किया गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही विद्यापतिनगर पुलिस मौके पर पहुंची। दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed