Samastipur News: डीबीकेएन कॉलेज में छात्रों का भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

0
Samastipur News: डीबीकेएन कॉलेज में छात्रों का भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

Samastipur News: डीबीकेएन कॉलेज में छात्रों का भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

पीजी पढ़ाई, एनसीसी स्थापना और बुनियादी सुविधाओं की कर रहे मांग

WhatsApp Group Join Now

विभूतिपुर (समस्तीपुर):
डीबीकेएन कॉलेज नरहन में छात्रों का भूख हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी है। हड़ताल पर बैठे छात्रों की हालत बिगड़ने लगी है, लेकिन अब तक जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया है।

छात्रों की मुख्य मांगें

अनशन पर बैठे छात्र कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य मुद्दे भी उठाए हैं—

  • कॉलेज में एनसीसी यूनिट की स्थापना
  • नैक मूल्यांकन और शिक्षकों-कर्मचारियों की बहाली
  • अधूरा भवन का निर्माण कार्य पूरा करना
  • छात्र-छात्राओं के लिए होस्टल और कॉमन रूम
  • प्रैक्टिकल लैब को नियमित छात्रों के लिए खोलना
  • साइकिल स्टैंड और पेयजल की व्यवस्था
  • गर्मी में बिजली समस्या दूर करने के लिए ट्रांसफार्मर व जनरेटर
  • कैंपस को अतिक्रमण मुक्त करना और छात्रावास की जमीन पर बाउंड्री बनाना
  • भ्रष्टाचार व दलाली पर रोक लगाना

छात्र नेताओं का बयान

भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता केशव झा, एसएफआई जिलाध्यक्ष नीलकमल यादव, और छात्र नेता प्रिंस कुमार ने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन के कुलपति या कुलसचिव आकर उनसे बातचीत नहीं करेंगे, आंदोलन जारी रहेगा।

स्थानीय लोगों का समर्थन

छात्रों को लगातार स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और अभिभावकों का समर्थन मिल रहा है। आंदोलन में अब आशीष दिवाकर और राकेश कुमार भी शामिल हो गए हैं। विभूतिपुर पूर्वी पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार, प्रखंड प्रमुख पति दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू सिंह, पूर्व प्रमुख पति श्याम किशोर कुशवाहा, समाजसेवी दिलीप पंजियार, जनौस नेता अवधेश कुमार, बबलू कुमार और शीलवंत राय ने छात्रों का समर्थन किया।

आंदोलन जारी रहेगा

छात्र नेताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, भूख हड़ताल जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed