समस्तीपुर कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, गर्ल्स हॉस्टल जल्द शुरू करने की मांग
छात्रों ने कॉलेज कैंपस में दिया धरना
समस्तीपुर : बुधवार को भारत का छात्र फेडरेशन (SFI) समस्तीपुर कॉलेज इकाई की ओर से छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर कॉलेज कैंपस में धरना दिया। इससे पहले छात्रों ने प्रतिरोध मार्च भी निकाला। कार्यक्रम का नेतृत्व इकाई अध्यक्ष नवनीत यादव ने किया।
SFI नेताओं ने रखी समस्याएं
धरना को संबोधित करते हुए SFI के जिला मंत्री छोटू भारद्वाज ने कहा कि समस्तीपुर कॉलेज, मिथिला यूनिवर्सिटी का गौरवपूर्ण कॉलेज है। यहां 1981 में भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र नेता लाल बहादुर राय ने शहादत दी थी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में कुछ सामंती प्रवृत्ति के प्रोफेसर छात्रों से दुर्व्यवहार करते हैं, जिसे रोका जाना चाहिए।
छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के सामने कई प्रमुख मांगें रखीं। इनमें –
- करोड़ों की लागत से बने परीक्षा भवन का उपयोग परीक्षा के लिए किया जाए।
- कैंपस में साफ-सफाई और पेयजल की बेहतर व्यवस्था हो।
- नियमित क्लास चलाए जाएं।
- गर्ल्स हॉस्टल को जल्द से जल्द शुरू किया जाए।
और भी रखी गई मांगें
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नीलकमल ने कहा कि कॉलेज गेट पर तत्काल मैप की व्यवस्था की जानी चाहिए। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
मौके पर मौजूद छात्र
धरना व प्रतिरोध मार्च में कई छात्र मौजूद थे। इनमें विकास कुमार यादव, राजू कुमार, मिथिलेश कुमार, कमलदीप कुमार, राकेश कुमार, कुंज बिहारी शर्मा, सूरज कुमार, यीशु कुमार, राम सुमित कुमार, राजा कुमार, रोशन कुमार, अमरेश कुमार, केशव झा, निखिल आयुष कुमार, निखिल कुशवाहा, नीतीश कुमार, सुधांशु साहिल कुमार समेत दर्जनों छात्र शामिल रहे।
ये भी पढ़ें–