समस्तीपुर DM ने चेताया: महिला रोजगार योजना आवेदन पर कोई शुल्क नहीं, बिचौलियों पर होगी कार्रवाई
समस्तीपुर जिले में महिला रोजगार योजना को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। मंगलवार को जिला अधिकारी (DM) रोशन कुशवाहा ने प्रेस वार्ता कर साफ कहा कि महिला रोजगार योजना में आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई बिचौलिया इस योजना के नाम पर अवैध वसूली करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
योजना का उद्देश्य: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई यह योजना महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए है।
- आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से हो सकता है।
- प्रारंभिक सहायता राशि के रूप में महिलाओं को 10 हजार रुपये मिलेंगे।
- आगे चलकर रोजगार की प्रगति के आधार पर 2 लाख रुपये तक की सहायता चरणबद्ध रूप से दी जाएगी।
- इस योजना का लाभ जीविका दीदी के साथ-साथ अन्य महिलाएं भी उठा सकती हैं।
आवेदन प्रक्रिया ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए
- ग्रामीण क्षेत्र: महिलाएं समूह से जुड़कर आवेदन कर सकती हैं।
- शहरी क्षेत्र: अलग से आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है।
- ग्रामीण इलाकों में 7 सितंबर से आवेदन शुरू हो चुका है।
- शहरी इलाकों में 10 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
ग्राम संगठन स्तर पर कम्युनिटी मोबिलाइजर महिलाओं को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग कर रही हैं।
बिचौलियों को दी गई सख्त चेतावनी
डीएम ने कहा –
“आवेदन या योजना से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया में किसी को भी कोई राशि नहीं देनी है। यदि कोई पैसे की मांग करता है, तो तुरंत डीएम कार्यालय को शिकायत करें। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।”
दरअसल, हाल ही में उजियारपुर और समस्तीपुर प्रखंड में योजना से जुड़ी अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ था। डीएम ने कहा कि इस पर जांच होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें–
- सीएसपी संचालक पर हमला, 55 हजार की लूट
- Samastipur News: समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी से सिर कटी लाश बरामद
- समस्तीपुर नगर की सड़कों पर दुकानदारों का कब्जा, राहगीरों को भारी परेशानी
- समस्तीपुर में विवाहिता की मौत: मायके वालों का आरोप- दहेज के लिए गला दबाकर हत्या
- समस्तीपुर में मोबाइल और बाइक लूटकांड का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार
- समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात,