Samastipur News: पटेल मैदान समस्तीपुर में 16 सितंबर को होगा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन
समस्तीपुर | एनडीए कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मेलन जल्द ही समस्तीपुर में आयोजित होने वाला है। मंगलवार को लोहिया आश्रम में जिला अध्यक्षों की बैठक के दौरान इसकी जानकारी दी गई।
10 सितंबर को सिंघिया में सम्मेलन
बैठक में बताया गया कि सबसे पहले 10 सितंबर 2025 को रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सिंघिया उच्च विद्यालय में होगा।
इस मौके पर भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल, मंत्री सुनील कुमार, जदयू के प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार, सांसद दिलेश्वर कामत और सांसद शांभवी चौधरी समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।
16 सितंबर को समस्तीपुर पटेल मैदान में सम्मेलन
इसके अलावा 16 सितंबर 2025 को समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन पटेल मैदान, समस्तीपुर में आयोजित किया जाएगा।
इसमें एनडीए के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। मुख्य अतिथियों में बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, मंत्री मदन सहनी, मंत्री कृष्णनंदन पासवान और सांसद वीणा देवी का नाम शामिल है।
इस सम्मेलन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें–
- सीएसपी संचालक पर हमला, 55 हजार की लूट
- Samastipur News: समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी से सिर कटी लाश बरामद
- समस्तीपुर नगर की सड़कों पर दुकानदारों का कब्जा, राहगीरों को भारी परेशानी
- समस्तीपुर में विवाहिता की मौत: मायके वालों का आरोप- दहेज के लिए गला दबाकर हत्या
- समस्तीपुर में मोबाइल और बाइक लूटकांड का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार
- समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात,