Samastipur News: कल्याणपुर में 13 वर्षीय बच्चा बिजली के तार की चपेट में, हालत गंभीर
छत पर खेलते समय हुआ हादसा, समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अजना पंचायत भवन की छत पर खेलते समय 13 वर्षीय बच्चा अचानक 11 हजार वोल्ट बिजली की तार की चपेट में आ गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बच्चे की पहचान
घायल बच्चे की पहचान फुलहरा गांव निवासी पंकज झा के पुत्र मनीष कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। घटना अजना पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित पंचायत भवन की छत पर घटी।
अस्पताल में भर्ती, समस्तीपुर रेफर
हादसे के बाद परिजन तुरंत बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कल्याणपुर लेकर पहुंचे। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद हैदर ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण बच्चे को बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिजनों का बयान
परिजनों का कहना है कि मनीष रोज की तरह छत पर खेलने गया था। इस दौरान वह बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आ गया।
बच्चे की हालत गंभीर
चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल मनीष की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें–
- सीएसपी संचालक पर हमला, 55 हजार की लूट
- Samastipur News: समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी से सिर कटी लाश बरामद, इलाके में दहशत
- समस्तीपुर नगर की सड़कों पर दुकानदारों का कब्जा, राहगीरों को भारी परेशानी
- समस्तीपुर में विवाहिता की मौत: मायके वालों का आरोप- दहेज के लिए गला दबाकर हत्या
- समस्तीपुर में नल-जल मोटर के तार पर विवाद, सास-बहू की पिटाई