Samastipur Express: मुसरीघरारी में ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही: घर पर खड़ी बाइक का कटा चालान, मालिक परेशान
समस्तीपुर (बिहार): जिले के सरायरंजन प्रखंड के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से ट्रैफिक पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक बाइक मालिक का चालान काट दिया गया, जबकि उस समय उनकी मोटरसाइकिल घर पर खड़ी थी।
चालान में गड़बड़ी, नंबर प्लेट पर सवाल
वाहन मालिक ने बताया कि उनकी रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 घर पर थी। इसके बावजूद उन्हें मोबाइल पर चालान का मैसेज मिला। हैरानी की बात यह रही कि चालान की तस्वीर में बजाज पल्सर बाइक दिखाई दे रही थी, लेकिन नंबर प्लेट उनकी रॉयल एनफील्ड की थी।
सीसीटीवी से कटा चालान
जानकारी के अनुसार, यह चालान रूपौली इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे से काटा गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद ऑनलाइन सीसीटीवी आधारित चालान प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं।
मालिक ने की जांच और कार्रवाई की मांग
वाहन मालिक ने संबंधित विभाग से शिकायत कर गलत चालान को रद्द करने और पूरे मामले की जांच की मांग की है।
ये भी पढ़ें–
- खैरा स्कूल में मिड-डे-मील के दौरान गैस सिलेंडर फटा, रसोई में लगी आग
- एलकेवीडी कॉलेज में फुटबॉल स्टेडियम का शिलान्यास, युवाओं को मिलेगा बेहतर खेल सुविधा
- जिले के 767 स्कूलों ने नहीं किया यू-डायस पर डाटा फीडिंग, 24 घंटे में काम शुरू करने का निर्देश
- मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत कई योजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास