Samastipur Express: बाल विवाह रोकने के लिए जन-जागरूकता अभियान, लोगों को दिलाई शपथ

0
Samastipur Express: बाल विवाह रोकने के लिए जन-जागरूकता अभियान, लोगों को दिलाई शपथ

Samastipur Express: बाल विवाह रोकने के लिए जन-जागरूकता अभियान, लोगों को दिलाई शपथ

WhatsApp Group Join Now

विद्यापतिनगर।
उगना महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार को बाल विवाह रोकने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, समस्तीपुर और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस, नई दिल्ली के सहयोग से 12 से 14 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा पर जोर

अभियान के दौरान संस्थान से जुड़े लोगों ने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के महत्व पर चर्चा की। साथ ही, लोगों को बाल विवाह निषेध कानून और बाल श्रम कानून की जानकारी दी गई।

कानूनी कार्रवाई की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान दीप्ति कुमारी (जिला कार्यक्रम समन्वयक, एक्सेस टू जस्टिस) ने बताया कि बाल विवाह पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है। वहीं, रवि कुमार मिश्रा (प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर) ने बच्चियों की सुरक्षा और शिक्षा से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मंदिर पुजारियों से सहयोग की अपील

अभियान के दौरान आयोजकों ने मंदिर के पुजारियों और पंडा बाबाओं से बाल विवाह मुक्त भारत बनाने में सहयोग की अपील की। लोगों को बाल विवाह रोकने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में शामिल लोग

इस मौके पर बचपन बचाओ आंदोलन के सदस्य दिलीप गिरी, रानी कुमारी, स्मृति कुमारी और रीता कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed