Samastipur News: बनबीरा में माले नेता की मौत पर हंगामा: ग्रामीणों ने सड़क जाम किया, एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया

0
बनबीरा में माले नेता की मौत पर हंगामा: ग्रामीणों ने सड़क जाम किया, एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया

बनबीरा में माले नेता की मौत पर हंगामा: ग्रामीणों ने सड़क जाम किया, एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया

समस्तीपुर से बड़ी खबर

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनबीरा पंचायत में शुक्रवार सुबह माले अंचल सचिव अजय कुमार राय की मौत हो गई। कई दिनों से वे बीमार थे और अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा था। पटना में डॉक्टरों ने जवाब देने के बाद उन्हें घर लाया गया, जहां सुबह उनकी स्थिति बिगड़ी और मौत हो गई।

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

मौत की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग जुट गए। माले कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने आक्रोश में शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और विधायक

हंगामे की सूचना पर हलई थाना प्रभारी शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालात को नियंत्रित करने के लिए विधायक रण विजय साहू ने भी वहां पहुंचकर लोगों से बातचीत की। उन्होंने एसपी से संपर्क किया, जिसके बाद एसपी ने एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद जाम हटा लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

परिवार और पार्टी का आरोप

मृतक के पुत्र रूपेश कुमार ने आरोप लगाया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के 20 दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उल्टा, 4 सितंबर को पूरे परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया।
वहीं, माले जिला सचिव जिबछ पासवान ने कहा कि प्रशासन न्याय देने में असफल रहा है। अगर हत्या की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो पार्टी कार्यकर्ता हलई थाना के सामने धरना देंगे।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed