Samastipur Express: शराब मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: समस्तीपुर पुलिस की कार्रवाई
समस्तीपुर | जिले के कल्याणपुर प्रखंड में चकमेहसी पुलिस ने शराब तस्करी के मामलों में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को कल्याणपुर और दूसरे को दरभंगा जिले के मोरो थाना क्षेत्र से पकड़ा।
आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों में—
- कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेता निवासी ललित महतो
- दरभंगा जिले के मोरो थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी विजय कुमार यादव
दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और चकमेहसी थाना क्षेत्र के अलग-अलग शराब मामलों में वांछित थे।
पुलिस की कार्रवाई
एसआई अन्नू सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की गई। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों का मेडिकल चेकअप सीएससी कल्याणपुर में कराया गया। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें–
- गंगा और बाया नदी का जलस्तर बढ़ा, दियारा क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा
- केंद्रीय विद्यालय समस्तीपुर में हिंदी दिवस पखवाड़ा की शुरुआत | बच्चों ने कविता पाठ किया
- समस्तीपुर में माले नेता अजय राय की हत्या: पड़ोसी से विवाद के बाद मौत, शराब तस्करी का विरोध बना वजह
- कोर्ट के आदेश पर विभूतिपुर के पूर्व थानाध्यक्ष समेत 6 लोगों पर केस दर्ज
- ‘49% उच्च जाति गरीबी रेखा से नीचे’: समस्तीपुर पहुंचे सवर्ण आयोग के सदस्य
- मोरवा में आवारा कुत्तों का हमला: एक हफ्ते में 13 लोग घायल, अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध