समस्तीपुर में नल-जल मोटर के तार पर विवाद, सास-बहू की पिटाई; दोनों अस्पताल में भर्ती
समस्तीपुर जिले के अंगार थाना क्षेत्र में नल-जल मोटर के बिजली तार को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पूर्व सचिव के भाई ने एक सास-बहू की जमकर पिटाई कर दी। दोनों घायल महिलाओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला कैसे शुरू हुआ?
घटना अंगार वार्ड संख्या 8 की है। जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय राजेंद्र राय की पत्नी राम ज्योति देवी (68 वर्ष) और उनकी बहू मीना देवी (35 वर्ष) को मारपीट में गंभीर चोटें आईं।
मीना देवी ने बताया कि पूर्व सचिव ने नल-जल मोटर चलाने के लिए पोल से उनके घर की छत तक बिजली का तार खींच रखा था। बारिश के दौरान यह तार टूटकर उनकी छत पर गिर गया।
जब सास-बहू इस मामले की शिकायत वर्तमान सचिव विकास कुमार से करने जा रही थीं, तभी रास्ते में पूर्व सचिव के भाई चंद्रदीप राय और चंदन राय ने उन्हें रोक लिया और पीट दिया।
आसपास के लोगों ने बचाया
महिलाओं की चीख सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत कराया। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉ. अजय कुमार की देखरेख में इलाज चल रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
अंगार थाना प्रभारी हिमांशु कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें–
- सीएसपी संचालक पर हमला, 55 हजार की लूट: शराब धंधे का विरोध करने पर बदमाशों ने बनाया निशाना
- कल्याणपुर में अल्ट्रासाउंड व लैब की जांच, कई का रजिस्ट्रेशन नहीं
- सुंदरिया नगर के लोग हसनपुर थाना पहुंचे, दबंगों पर लगाया मारपीट और धमकी का आरोप
- Samastipur News: समस्तीपुर में देर रात स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने चुराई आधे दर्जन से ज्यादा बकरियां
- पटना साहिब गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा