Samastipur News: पीजी की पढ़ाई की मांग पर एसएफआई का भूख हड़ताल जारी, छात्र बोले- कार्रवाई तक आंदोलन होगा जारी
विभूतिपुर (समस्तीपुर):
डीबीकेएन कॉलेज नरहन में छात्रों ने पीजी (स्नातकोत्तर) की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर लगातार दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रखा। यह अनशन एसएफआई (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) के बैनर तले किया जा रहा है।
छात्र नेताओं का अनशन जारी
इस आमरण अनशन का नेतृत्व छात्र नेता केशव झा कर रहे हैं। उनके साथ एसएफआई जिलाध्यक्ष नीलकमल यादव और छात्र नेता प्रिंस कुमार भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
छात्र नेताओं ने कहा कि कॉलेज प्रशासन उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रहा है। जब तक पीजी की पढ़ाई शुरू करने को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का समर्थन
अनशन स्थल पर कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने छात्रों का समर्थन किया।
इस दौरान जनौस नेता बबलू कुमार, विश्वनाथ कुमार, जिला पार्षद जितेंद्र कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव, राजद नेता मुकेश कुमार, समाजसेवी अमरजीत ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें–
- लखनऊ-समस्तीपुर और गोरखपुर-पुणे के लिए रेलवे पूजा स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से
- मोरवा में शराब तस्करी का भंडाफोड़: पुलिस ने गाड़ी से 700 लीटर शराब जब्त किया
- चंपारण हमसफर एक्सप्रेस अब बगहा स्टेशन पर भी रुकेगी: दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी
- समस्तीपुर में मेंटेनेंस कार्य: रविवार को 8 घंटे रहेगी बिजली कटौती