Samastipur News: मोरवा में शराब तस्करी का भंडाफोड़: पुलिस ने गाड़ी से 700 लीटर शराब जब्त किया
समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के हलई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की है। शनिवार देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना पर दरबा पंचायत के उच्च विद्यालय के पास एक पिकअप वाहन को रोका। जांच के दौरान गाड़ी से 700 लीटर शराब बरामद की गई।
चालक मौके से फरार
जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, गाड़ी का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शराब और गाड़ी को जब्त कर थाने में रख लिया है।
थाना अध्यक्ष का बयान
हलई थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि यह शराब अन्य जगह सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा था। गाड़ी मालिक और इस तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एक महीने में तीसरी बरामदगी
पिछले एक महीने में मोरवा थाना क्षेत्र में यह तीसरी बड़ी शराब बरामदगी है। पुलिस लगातार अवैध शराब के धंधे पर नकेल कसने के लिए अभियान चला रही है।
ये भी पढ़ें–