समस्तीपुर: विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने किया सड़क और नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास

समस्तीपुर: विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने किया सड़क और नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास

समस्तीपुर, बिहार। समस्तीपुर जिले में रविवार को स्थानीय विधायक और बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने विकास कार्यों की एक नई शुरुआत की। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र संख्या 06, 25 और 35 में लगभग 52 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सड़क और नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने माला, बुके और चादर भेंट कर विधायक शाहीन का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक शाहीन ने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र अब स्वर्णिम विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता से किए गए सभी वादों को पूरा किया गया है और आगे भी विकास व जनसेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

शाहीन ने भावुक अंदाज में कहा, “मैं खुद को नेता नहीं मानता, बल्कि इस क्षेत्र की जनता का बेटा समझता हूँ। मेरा लक्ष्य है कि समाज के अंतिम पंक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे।”

इस मौके पर कई प्रमुख लोग मौजूद रहे जिनमें एथलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष मो. रिजुउल इस्लाम रिज्जू उर्फ बाबा, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, नगर पार्षद कमलेश कुमार कमल, प्रदीप कुमार, अधिवक्ता राम नरेश प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि, राजद पदाधिकारी और गणमान्य लोग शामिल थे।

WhatsApp Group Join Now

Related Articles

समस्तीपुर का इतिहास : उत्पत्ति, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान @Samastipur News Today @samastipurexpress @samastipurNews

📝 परिचय समस्तीपुर बिहार का एक प्रमुख जिला है, जो उत्तर बिहार के मध्य भाग में स्थित है। यह जिला न सिर्फ अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण खास है, बल्कि

Leave a Comment

latest news

advertise your business here

Contact Now

advertise your business here

Contact Now

advertise your business here

Contact Now

advertise your business here

Contact Now

advertise your business here

Contact Now