Samastipur Express: समस्तीपुर में मेंटेनेंस कार्य: रविवार को 8 घंटे रहेगी बिजली कटौती
WhatsApp
Group
Join Now
समस्तीपुर: जिले के कई इलाकों में रविवार (14 सितंबर) को बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। 33 केवीए लाइन के मेंटेनेंस और कोर्ट परिसर स्थित ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने के कारण सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली कटौती होगी।
किन इलाकों में बिजली कटौती होगी?
बिजली विभाग के अनुसार, इन इलाकों में 8 घंटे तक बिजली नहीं रहेगी:
- कोर्ट परिसर
- कचहरी रोड
- ऑफिसर कॉलोनी
किस वजह से हो रही कटौती?
- सबसे पहले 33 केवीए लाइन का मेंटेनेंस कार्य होगा, जिससे करीब 1 घंटे आपूर्ति प्रभावित होगी।
- इसके बाद कोर्ट परिसर के ट्रांसफार्मर को शिफ्ट किया जाएगा।
- इस वजह से समाहरणालय फीडर, ताजपुर रोड फीडर और टाउन-2 फीडर की आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
उपभोक्ताओं को दी गई सलाह
एसडीओ शहरी शशि कपूर ने बताया कि उपभोक्ता पहले से तैयारी कर लें। खासकर पेयजल और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था समय रहते कर लें, ताकि 8 घंटे की कटौती के दौरान परेशानी न हो।
ये भी पढ़ें–