समस्तीपुर में फांसी लगाकर युवती की आत्महत्या
समस्तीपुर: जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के मासूम नगर वार्ड 13 में 19 साल की गुंजा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कई सालों से मानसिक बीमारी से जूझ रही थी।
घर में अकेली थी युवती
घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। मृतका की मां बकरी चराने खेत पर गई थी, जबकि पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। लड़की घर पर अकेली रहती थी।
परिजनों ने बताई परेशानी
मृतका के चाचा कमलेश शर्मा ने बताया कि गुंजा कई बार बिना बताए घर से निकल जाती थी। उसकी बीमारी को लेकर परिवार परेशान था और इलाज भी चल रहा था।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने कहा कि परिवार के अनुसार लड़की मानसिक रूप से बीमार थी, इसी कारण उसने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
ये भी पढ़ें–
- समस्तीपुर में 17 सितंबर से चलेगा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’
- एलकेवीडी कॉलेज में फुटबॉल स्टेडियम का शिलान्यास, युवाओं को मिलेगा बेहतर खेल सुविधा
- समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2025 | छात्रों ने दिए तकनीकी समाधान
- समस्तीपुर नगर निगम ने शैक्षिक व व्यवसायिक संस्थानों को भेजा संपत्ति कर का नोटिस
WhatsApp Group Join Now