बिहार चुनाव 2025: नीतीश कुमार और अनंत सिंह की मुलाकात से तेज हुई सियासत

बिहार चुनाव 2025: नीतीश कुमार और अनंत सिंह की मुलाकात से तेज हुई सियासत

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। हर दल अपने-अपने तरीके से चुनावी तैयारियों में जुटा है। इसी बीच रविवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री अशोक चौधरी के पटना स्थित आवास पहुंचे। यहां उनकी मुलाकात मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह से हुई।

जेडीयू में लौटे अनंत सिंह

आरजेडी छोड़कर जेडीयू में वापस लौटे अनंत सिंह ने हाल ही में ऐलान किया था कि वे इस बार जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। इस ऐलान के बाद पार्टी के अंदर हलचल बढ़ गई है और कई नेताओं की नाराजगी भी सामने आई है। हालांकि, पार्टी नेतृत्व लगातार अनंत सिंह को मजबूत उम्मीदवार के रूप में आगे कर रहा है।

ललन सिंह के बाद नीतीश कुमार की मुलाकात

शनिवार को जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अनंत सिंह के साथ रोड शो किया था। दोनों एक ही गाड़ी से मोकामा पहुंचे और शक्ति प्रदर्शन भी किया। इसके बाद रविवार को खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनंत सिंह से मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन दिया।

तस्वीरों से साफ संदेश

अशोक चौधरी के घर पर हुई इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में अनंत सिंह, नीतीश कुमार को हाथ जोड़कर अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। नीतीश कुमार ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया।
मंत्री अशोक चौधरी ने फेसबुक पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा –
“आज पटना आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का आगमन हुआ। उनसे आशीर्वाद लेने का मौका मिला। साथ ही मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह और कई अन्य साथीगण भी मौजूद रहे।”

चुनावी खिचड़ी या बड़ा संदेश?

लगातार मुलाकातों से यह साफ होता जा रहा है कि जेडीयू ने मोकामा सीट से अनंत सिंह पर दांव लगाने का मन बना लिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह कदम जेडीयू के लिए चुनावी बढ़त दिला पाएगा या फिर पार्टी के भीतर की नाराजगी मुश्किलें खड़ी करेगी।

ये भी पढ़ें

WhatsApp Group Join Now

Related Articles

Leave a Comment

latest news

advertise your business here

Contact Now

advertise your business here

Contact Now

advertise your business here

Contact Now

advertise your business here

Contact Now

advertise your business here

Contact Now