सांकेतिक चित्र: (Samastipur Express)
समस्तीपुर जिले के लेरझा घाट थाना क्षेत्र से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। यहाँ समस्तीपुर जिले की मशहूर करेह नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण नदी की तरफ गए, तो उन्होंने पानी में एक उपलाता हुआ शव देखा। इसकी सूचना तुरंत लेरझा घाट थाना पुलिस को दी गई।
रिश्तेदार को ट्रेन पकड़वाने गया था युवक
मृतक की पहचान कौरही निवासी उमेश साहनी के पुत्र टिंकू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, टिंकू बीते शुक्रवार को अपने एक करीबी रिश्तेदार को ट्रेन पकड़वाने के लिए हसनपुर जंक्शन गया था। वहाँ से लौटने के दौरान वह अपने भाई के ससुराल मालसर में रुक गया था। शनिवार की सुबह 8 बजे उसकी अपने पिता से अंतिम बार बात हुई थी, जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद आने लगा।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस जांच में जुटी
जब दो दिनों तक टिंकू का कोई सुराग नहीं मिला, तो थक-हारकर परिजनों ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच समस्तीपुर की करेह नदी से उसका शव बरामद हुआ। थाना प्रभारी राजकिशोर पंडित ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है।
यह भी पढ़ें:- समस्तीपुर के 2.59 लाख गरीब परिवारों को मिलेंगे मुफ्त सोलर पैनल, कुटीर ज्योति योजना से रोशन होंगे घर
डिस्क्लेमर: यह खबर Samastipur Express की टीम द्वारा तैयार की गई है। समस्तीपुर जिले की विश्वसनीय खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ।