Samastipur News: बूढ़ी गंडक नदी से मिला युवक का शव: समस्तीपुर में हत्या की आशंका, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

0
Samastipur News: बूढ़ी गंडक नदी से मिला युवक का शव: समस्तीपुर में हत्या की आशंका, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Samastipur News: बूढ़ी गंडक नदी से मिला युवक का शव: समस्तीपुर में हत्या की आशंका, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के अंगार घाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव में शनिवार दोपहर बूढ़ी गंडक नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया गांव निवासी अर्जुन राय के बेटे सौरभ कुमार उर्फ गोलू (20 वर्ष) के रूप में हुई है।

परिवार ने जताई हत्या की आशंका

परिजनों का आरोप है कि सड़क हादसे के बाद डर से कार से कूदकर भाग रहे सौरभ को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की गई। इसके बाद उसे जबरन नदी में डुबोकर मार दिया गया। शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

दोस्त ने बुलाकर घर से ले गया था

मृतक की बहन छोटी कुमारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव के ही कुंदन कुमार अपने चारपहिया वाहन से सौरभ को उजियारपुर जाने के बहाने साथ ले गया था। दोपहर करीब 2 बजे सौरभ ने पत्नी से आखिरी बार फोन पर बात की और बताया था कि वह जितवारपुर बिशनपुर गांव में है तथा आधे घंटे में घर लौट आएगा। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला।

हादसे और पिटाई की चर्चा

स्थानीय लोगों के अनुसार अंगार के पास एक सड़क हादसा हुआ था। उसी दौरान कार से एक युवक कूदकर भागा, जिसे पकड़कर लोगों ने पीटा और नदी में धकेल दिया। इसी बीच पुलिस ने कार को जब्त कर लिया था। शनिवार दोपहर पटपरा पुल के पास नदी में सौरभ का शव तैरता मिला।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने पर विभूतिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक के मुंह से खून निकल रहा था, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि उसकी पहले पिटाई की गई।
रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक ने डर से नदी में छलांग लगाई या फिर उसे मारकर डुबोया गया।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed