Samastipur News: हलई में मोबाइल दुकान में भीषण आग, 10 लाख से ज्यादा का नुकसान

0
Samastipur News: हलई में मोबाइल दुकान में भीषण आग, 10 लाख से ज्यादा का नुकसान

Samastipur News: हलई में मोबाइल दुकान में भीषण आग, 10 लाख से ज्यादा का नुकसान

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत कारखाना चौक स्थित एक मोबाइल की दुकान में शनिवार रात भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग 10 से 15 लाख रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

मालिक किशनपुर गए थे, तभी लगी आग

दुकान के मालिक धीरज कुमार शर्मा ने बताया कि रात करीब 9 बजे वह खाना खाने के लिए किशनपुर गए थे। इसी दौरान आस-पास के दुकानदारों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लग गई है।

जब वे मौके पर पहुंचे तो दुकान से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठ रही थीं।

मोबाइल और प्रिंटर जलकर खाक

आग में दुकान में रखे कई महंगे मोबाइल फोन, प्रिंटर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही हलई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित दुकानदार की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed