Samastipur News: खैरा स्कूल में मिड-डे-मील के दौरान गैस सिलेंडर फटा, रसोई में लगी आग

0
Samastipur News: खैरा स्कूल में मिड-डे-मील के दौरान गैस सिलेंडर फटा, रसोई में लगी आग

Samastipur News: खैरा स्कूल में मिड-डे-मील के दौरान गैस सिलेंडर फटा, रसोई में लगी आग

WhatsApp Group Join Now

समस्तीपुर (पूसा प्रखंड)।
शुक्रवार को समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के खैरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मील बनाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गैस सिलेंडर बदलते समय अचानक गैस लीकेज से आग लग गई। इस घटना में स्कूल की दो रसोइया और हेडमास्टर झुलस गए।

हादसे में तीन लोग झुलसे

घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। खैरा गांव की रसोइया गीता देवी और रानी देवी बच्चों के लिए मिड-डे-मील बना रही थीं। तभी सिलेंडर खत्म हो गया। नया सिलेंडर लगाने के दौरान रेगुलेटर से अचानक गैस तेज़ी से लीक होने लगी और देखते ही देखते आग लग गई।

  • रसोइया गीता देवी गंभीर रूप से झुलस गईं और उन्हें ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • दूसरी रसोइया रानी देवी हल्की झुलसीं और उनका इलाज गांव में ही कराया गया।
  • विद्यालय के एचएम नागेंद्र कुमार भी सिलेंडर बंद करने की कोशिश में झुलस गए।

बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया

घटना के समय स्कूल में करीब 130 छात्र-छात्राएं मौजूद थे। आग लगते ही शिक्षकों ने तुरंत सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर फल देकर उनके घर भेज दिया।

पुलिस ने कहा- कार्रवाई होगी

वैनी थाना अध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि – “घटना की जानकारी मिली है। स्कूल प्रबंधन से आवेदन आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed